वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ दुर्गा मंदिर का वार्षिकउत्स्व शुरू
– कला संगम दुर्गा मंदिर का वार्षिक उत्सव मना।
– शेरा वाली मैया के जयकारों से गूंजा रांची का अपर बाजार क्षेत्र , भक्तों की सुख-समृथि की कामना
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची :- कला संगम दुर्गा मंदिर नार्थ मार्केट रोड,अपर बाजार रांची का 26 वां वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दुर्गा मंदिर का वार्षिक उत्सव समारोह वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू हुआ।
अपर बाजार स्थित कला संगम दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी और पुजारी बाबा नें सुबह से विधी विधान से पूजा शुरू कर दिया। मंगलवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जैसे जैसे दिन चल रहा था वैसे वैसे भक्तों की संख्या मां के दर्शन करने के लिए पहुंच रही थी। इस मौके पर आज कार्यक्रम की शुरुआत शेरावाली मैया का महा स्नान मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। उसके बाद सुबह 8 बजे माता जी की आरती एवं भोग वितरण किया गया।
दोपहर 3:00 से सुंदरकांड का पाठ एवं कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया एवं संध्या 7:00 बजे माता जी का महाआरती कर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किए। कार्यक्रम में संस्था के कला संगम परिवार उपस्थित थे।