Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर कार्यकर्ता बीस लोगों के वोट की जिम्मेदारी लें : अमित शाह
    Breaking News झारखंड राजनीति

    हर कार्यकर्ता बीस लोगों के वोट की जिम्मेदारी लें : अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा चुनाव में पैंसठ प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी युद्धस्तरीय प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति में दक्ष बनाने और विजय मंत्र देने के लिए सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जमशेदपुर पहुँचें। उन्होंने जुगसलाई, पोटका, घाटशिला एवं बहरागोड़ा विधानसभा स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के क्रम में महागठबंधन को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के हित मे और अंत्योदय हेतु उल्लेखनीय काम किये हैं। इससे जनता भाजपा के साथ है जिससे हमारी शक्ति बढ़ी है। भाजपा के जनाधार देख विपक्षी घबराएं हुए हैं और सत्ता के लालची दलों ने महागठबंधन बनाया है। उन्होंने सभी विधानसभावार लाभार्थियों सम्मेलनों का फ़ीडबैक लिया। वहीं बूथ एवं पन्ना प्रमुखों के नेतृत्व में सघन जनसम्पर्क चलाने का निर्देश दिया। कहा कि मतदान के दिन हर विधानसभा में तीन व्यक्ति सुबह पचास लोगों को भोर पाँच बजे उठायें। भाजपा, अनुसांगिक संगठन, सहयोगी संगठनों, प्रत्याशी के मित्र, सगे संबंधियों का मतदान सुबह दस बजे तक पूरी हो जाये इस कार्ययोजना पर जल्द रणनीति तैयार होनी चाहिए। श्री अमित शाह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बीस लोगों के वोट की जिम्मेदारी लें ताकि हर बूथ पर भाजपा बहुमत हासिल करे। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। ईस दौरान विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुरेश पुजारी, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहें। इससे पूर्व साकची स्थित होटल कैनेलाईट पहुँचतें ही महानगर भाजपा के जिला पदाधिकारी के शिष्टमंडल ने गृह मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा एवं सत्यप्रकाश सिंह, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद एवं दीपक पारिख, जिला मंत्री शिखा राय चौधरी, पुष्पा तिर्की एवं सुनील बारी मौजूद थें। वहीं बैठक के दौरान मौजूद भाजपाईयों में विशेष रूप से राजकुमार सिंह, विमल जालान, अनिल मोदी, विमलकांत झा, बारी मुर्मू, उत्तम भगत,अन्य मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिणय सूत्र में बंधे बबीता फौगाट और विवेक
    Next Article हमारी सरकार आएगी, तो गांव व गरीब का सरकार होगी: सुदेश

    Related Posts

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    May 24, 2025

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    May 24, 2025

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    May 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    टाटा स्टील कर्मी कैंसर पीड़ित कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    किशोरों में बढ़ रही हिंसक प्रवृत्ति गंभीर चुनौती : ललित गर्ग

    बड़वा गांव की हवेलियों में इतिहास की गूंज: ठाकुरों की गढ़ी से केसर तालाब तक

    ऑपरेशन सिंदूर पर उमर अब्दुल्ला, थरूर और ओवैसी का सरकार के साथ स्टैंड होना कई मायनों में महत्वपूर्ण

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    निजी नर्सिंग होम माफिया के कारण बंद होने के कगार पर आयुष्मान योजना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.