सांसद विद्युत वरण महतो ने सीएम का किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं से मिलें
जमशेदपुर संसदीय सीट से दुबारा रिकॉर्ड मतों से निर्वाचित हुए भाजपा के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। सीएम रघुवर दास सोमवार सुबह क़रीब साढ़े दस बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुँचें। यहाँ से वे राँची लौट गए। भाजपा नेताओं ने उन्हें विदा किया। मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो के संग भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम ने आगामी विधानसभा के निमित्त तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। इस दौरान राजेश शुक्ल, इंदर अग्रवाल,डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी, कुलवंत सिंह बंटी,संजीव सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा, समेत पार्टी नेता मौजूद रहे। एयरपोर्ट से सांसद सीधे सोनारी भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन्नू भूमिज के घर गए। दो दिन पूर्व सोनारी मंडल अध्यक्ष की माँ का निधन हो गया था। सांसद श्री महतो ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार से मुलाकात की। इस दौरान साथ में भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद थे। यहाँ से सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष सोनारी में ही पश्चिम विधानसभा के वरीय नेता मुकुल मिश्रा के घर पहुँचें। बीते दिनों मुकुल मिश्रा के छोटे भाई का निधन हो गया था। सांसद ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान साथ में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे।