राज्य सरकार ने ईद के मौके पर दी झारखंड वासियों को हज़ हाउस की सौगात
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज रांची के कडरू में बने नवनिर्मित हज़ हाउस का उद्घाटन किया.
सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के उद्देश्य को पूरा कर रही सरकार
गरीबी की कोई जाति कोई धर्म नहीं होती मुस्लिम समाज के तथाकथित हितैषी बनने वालों ने ही हज हाउस के निर्माण में की थी गड़बड़ीरघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड
*●नए हज़ हाउस की ख़ास बातें—*
*एक साथ लगभग 1000 लोग नमाज़ अदा कर सकेंगे*
*आधुनिक तकनीक से लैस 50 करोड़ की लागत से बना*
*तय समय सीमा के अंदर बनकर तैयार हुआ क्षेत्रफल 10,000 वर्ग मीटर है*
*5 तल्ला हज हाउस में दो बेसमेंट भी*
*लगभग 60 चार पहिया वाहन और 70 दोपहिया वाहन के पार्किंग की सुविधा*
=======================
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सबके विश्वास जीतने में भरोसा रखती है। यही कारण है कि झारखंड बनने के इतने वर्षों के बाद आज हमारी सरकार ने मुस्लिम धर्मावलंबियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए आधुनिक और भव्य हज हाउस का निर्माण कराया है। हमारा मानना है कि गरीबी का कोई धर्म नहीं होता है। गरीब की सेवा ही हमारी सरकार का धर्म है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने राजधानी में हज हाउस के उदघाटन के बाद कहीं।
*विकास सभी समस्याओं का समाधान*
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि हर समस्या का एक ही समाधान है और वो है विकास। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार धरातल पर उतार रही है। *दोनों सरकारें किसी धर्म विशेष के लिए काम नहीं करती है।* हमारे लिए हर नागरिक महत्वपूर्ण है। हमारी लड़ाई गरीबी के खिलाफ है। सभी को आगे बढ़ने का अधिकार है।
*मुस्लिम महिलाएं काफी हुनरमंद, प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना लक्ष्य*
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज के हितैषी बननेवालों ने उनकी कभी चिंता नहीं की। यह सोचने की बात है कि हज हाउस बनाने में भी गड़बड़ी की गयी। लोगों को अब सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री आवास योजना का सबसे ज्यादा लाभ गरीब और बेघर मुस्लमानों को मिला है। हर घर में शौचालय, हर घर में एलपीजी गैस जैसी योजनाओं में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं काफी हुनरमंद है। सरकार उन्हें प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। यहां भी एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत करें, सरकार हर संभव मदद करेगी। महिला शक्ति आगे बढ़ेगी, तो समाज और राज्य भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को भी रोजगार देने के लिए कई प्रशिक्षण केंद्र चलाये जा रहे हैं।
*नया भारत नया झारखंड बनाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए*
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य से गरीबी समाप्त करने का संकल्प लिया है। हमारी नियत साफ है, नीति स्पष्ट है। हमारे पास प्राकृति संसाधन, अच्छा वातावरण और मेहनतकश मानव बल हैं। हमारा लक्ष्य है कि झारखंड का नाम दुनिया के विकसित देशों की तुलना में आये। इसी ध्येय के साथ हम काम कर रहे हैं। हम सभी को मिल कर रही नये भारत और नये झारखंड का निर्माण करना है।
*मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग का हो रहा है विकास*
कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह ने कहा कि राज्य में पहले भी हज हाउस का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन बनने से पहले ही गिरने की नौबत आ गयी थी। आज हमारी सरकार ने हज हाउस बनवाया है। दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। श्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हर तबके के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करती है।
*गुणवत्तापूर्ण हज हाउस बनाने का वादा सरकार ने किया पूरा*
कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देश का सबसे अच्छा हज हाउस बनाने का वादा किया था, जिसे आज पूरा कर दिया। हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ हर समाज को मिल रहा है। झारखंड से हज के लिए जानेवाले यात्रियों की सुविधा का भी राज्य सरकार पूरा ध्यान रख रही है।
*सभी लोग अपने, सबका विकास ही सरकार की प्राथमिकता*
रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र के साथ काम कर रही है। हमारे लिए सभी लोग अपने हैं। सभी का बराबर का हक़ है।
*कार्यक्रम में हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, रांची मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, नगर विकास सचिव श्री अजय कुमार सिंह, कल्याण सचिव श्रीमती हिमानी पांडेय, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री कमाल खान समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।