क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रमिणों के साथ राजद प्रदेश सचिव अशोक माजी।
उत्तम कुमार मुनि
नाला/जामताड़ा:राजद के प्रदेश सचिव अशोक माजि ने सोमवार को अफजलपुर पंचायत क्षेत्र का दौरा किया |इस क्रम में उन्होंने मोहिदनगर गाँव में ग्रामिणों के साथ बैठक कर वहाँ की समस्याओं से भी अवगत हुए | उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अपनी मुलभुत समस्याओं से जुझ रहे हैं ,उन्हें आवास ,पेयजल ,स्वास्थय ,शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं है | यहाँ सैकड़ों लोग आवास सुविध से वंचित है | लोग 20–25 वर्ष पूर्व बना ईंदिरा आवास में रह रहे हैं जोकि अत्यंत जर्जर और जानलेवा बनी हुई है ,किसी भी समय कोई हादसा हो सकता है |वहीं लोगों को स्वास्थय सुविधाएँ भी नहीं मिल रही है ,लोगों को ईलाज के लिए मजबुरन पश्चिम बंगाल जाना पड़ता है | इस क्रम श्री माजि ने लालु यादव की सिद्धांतों एवं आदर्शों की भी चर्चा की | उन्होंने कहा इस क्षेत्र में बदलाव की आवश्यकता है ,लोग विकल्प ढुंढ़ रहे हैं | उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा करते हुए एकजुट होकर संगठन को मजबुत बनाते हुए राजद को समर्थन देने की बात कही | इस क्रम में नारीथोल,एकलव्यपुर,बहादुरडीह,पहाड़गोड़ा,कोड़राबाद आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया गया, इस क्रम में कई लोगों ने राजद पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की |आज के इस क्षेत्र दौरा के क्रम में आयोजित बैठक में राजद पंचायत अध्यक्ष कांचन पातर ,अशोक बाउरी,गोविन्द बाउरी,अनंत घोष,माधव घोष,कृष्णा बाउरी,मानिक बाउरी,काजल घोष,मधुसुदन बाउरी,खकन बाउरी आदि मौजुद थे |
फोटो— क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रमिणों के साथ राजद प्रदेश सचिव अशोक माजि |