मालिकाना हक को लेकर कांग्रेसका जागरूकता अभियान जारी
मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पांचवा दिन बागुन नगर में मालिकाना हक देने की मांग को लेकर पदयात्रा कर आम जनता के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें कार्यक्रम संयोजक मुन्ना शर्मा,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ,साकची प्रखंड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी,यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार बबलू मुकेश कुमार मानिक प्रभु टाइगर अरविंद सिंह विमल दास विमल शुभम आदि शामिल थे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।