Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न, जिले और मण्डल स्तरों पर आयोजित होंगे में कई कार्यक्रम
    Breaking News झारखंड

    भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न, जिले और मण्डल स्तरों पर आयोजित होंगे में कई कार्यक्रम

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 17, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ

    भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न, जिले और मण्डल स्तरों पर आयोजित होंगे में कई कार्यक्रम

    पैंसठ प्लस के चुनावी लक्ष्य को साधने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता दिनों दिन तेज़ हो रही है। इसके लिए झारखंड भाजपा द्वारा लगातार बैठकों और कार्यक्रमों का दौर जारी हैं। वहीं जिलों में भी संगठन निर्देशित कई कार्यक्रम संपन्न किये जायेंगे। विधानसभा चुनावों को मध्य में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अगले एक सप्ताह में ताबड़तोड़ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियों में है। अगले एक सप्ताह तक लगातार शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रमों की श्रृंखला देखने को मिलेगी। शुक्रवार से इसकी शुरुआत ‘गाँधी संकल्प यात्रा’ से होगी। सम्बंधित जानकारी जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दिया। दिनेश कुमार गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में पार्टी की सांगठनिक बैठक को संबोधित कर रहे थें। इस दौरान भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मण्डल स्तरीय प्रमुख नेता मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तथा संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी और धन्यवाद ज्ञापन बिष्टुपुर मंडल के अध्यक्ष सुरंजन राय ने किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहें। उन्होंने आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं को मंडल एवं बूथ स्तरीय सांगठनिक संरचनाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर उनके संग आत्मीयता से जुड़ने की बात कही। सांसद श्री महतो ने पार्टी निर्देशित कार्यक्रमों को सफ़ल बनाने का आह्वाहन किया। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल के अलावे प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक मनोज कुमार सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव ने भी संबोधित किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बूथ कमिटी को लेकर ज़रूरी निर्देश देने के साथ ही सक्रिय सदस्यता पंजी को 20 अक्टूबर तक जिला कार्यलय में जमा करने का निर्देश सभी मंडलाध्यक्षों को दिया। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबाँधा स्थित आवास पर काली पूजा के सापेक्ष्य में आयोजित महाप्रसाद के लिए पार्टी नेताओं के मध्य जिम्मेदारियां बाँटी गयी और आमंत्रण पत्र भी वितरित किये गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार से लगातार भाजपा द्वारा कार्यक्रमों की श्रृंखला निर्धारित है जो ज़िले के अलावे सभी विधानसभा और मंडल स्तर पर आयोजित होंगे। इसके निमित्त जरूरी चर्चाएं और विमर्श भी किये गए। बताया कि 18 से 22 अक्टूबर तक सभी विधानसभाओं में गाँधी संकल्प यात्रा आयोजित होगी। गाँधी यात्रा की अगुआई स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो एवं पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार करेंगे। वहीं आगामी शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमल संदेश यात्रा आयोजित होगी। इसके तहत महिला नेत्रियों द्वारा भाजपा महानगर कार्यालय से साकची स्थित बंगाल क्लब तक पदयात्रा कर पार्टी के पक्ष में मताग्रह की जाएगी। पदयात्रा में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित होंगी। इसके अतिरिक्त 20 से 23 अक्टूबर तक विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होंगे। उक्त कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित उल्लेखनीय एवं कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित परिवारों से भाजपा कार्यकर्ता जुड़कर संवाद करेंगे। बैठक के दौरान भाजपा के राजेश कुमार शुक्ला,मिथिलेश सिंह यादव,मनोज सिंह,रमेश हांसदा,अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,संदीप मिश्रा,राकेश सिंह,सुनील बारी,पुष्पा तिर्की,विमल कांत झा,विमल जालान,अंकित आनंद,दीपक पारिख,परेश मुखी,अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,काजू सांडिल्य,बिमल बैठा, गोपाल जायसवाल,मोचीराम बाउरी, दीपू सिंह,राजेश साव, अमरेंद्र पासवान,चुन्नू भूमिज,सुरंजन राय,प्रोबिर चटर्जी,दीपक झा,रमेश नाग,श्रीराम प्रसाद,ध्रुव मिश्रा,पंकज सिन्हा, मंटू चरण दत्ता,प्रकाश जोशी,जितेंद्र राय,विवेक पांडेय,अरुण तिवारी,समेत अन्य मौजूद थे।

    ये कार्यक्रम होंगे आयोजित :-

    ● 18 से 22 अक्टूबर तक गाँधी संकल्प यात्रा।
    ● 19 अक्टूबर को महिला मोर्चा द्वारा कमल संदेश यात्रा।
    ● 20 अक्टूबर को पूर्वी एवं पश्चिम विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन।
    ● 21 अक्टूबर को जुगसलाई विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन।
    ● 23 अक्टूबर को पोटका विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन।

    आदर सहित,
    (अंकित आनंद)
    जिला मीडिया प्रभारी
    मो.: 7979043747

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहली बार विधानसभा चुनाव में सुविधा एप और सी-विजिल का होगा इस्तेमाल
    Next Article मुख्यमंत्री दीवाली मेला का उद्घाटन करने बाद स्टालों का भ्रमण किया

    Related Posts

    फर्जी प्रधान के असंवैधानिक कार्यों पर रोक लगाए जिला प्रशासन : कुलविंदर

    June 21, 2025

    11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

    June 21, 2025

    400 योग प्रेमियों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में किया योग

    June 21, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फर्जी प्रधान के असंवैधानिक कार्यों पर रोक लगाए जिला प्रशासन : कुलविंदर

    11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

    400 योग प्रेमियों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में किया योग

    “तनाव-मुक्ति के मूल में है योग”

    हाई कोर्ट ने नाबालिग का दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दरिदों की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदला

    ट्रंप-मुनीर मुलाक़ात भारत के लिए चिंताजनक

    योग-क्रांति से नये मानव एवं नये विश्व की संरचना संभव

    झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हुसैनाबाद के राजद विधायक संजय सिंह यादव के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर जामताड़ा के राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा एवं उच्च न्यायालय, झारखण्ड राँची द्वारा अपराधिक वादों में पारित दोषमुक्ति आदेश या दोषसिद्ध आदेश मामले की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    पेयजल की समस्या को उपायुक्त के निर्देश पर काधाड़ आदिवासी बहुल टोला में 48 घंटे के अंदर चापाकल बोरिंग कार्य पूर्ण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.