Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयूमो कूदा चुनावी समर में, मंडल भर में नमो युवा चौपाल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजयूमो कूदा चुनावी समर में, मंडल भर में नमो युवा चौपाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 31, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ●भाजयूमो कूदा चुनावी समर में, मंडल भर में नमो युवा चौपाल।
    ●युवा मोर्चा ने अपने सांसद प्रत्याशी का किया स्वागत एवं अभिनन्दन।

    ????भारत के बढ़ते वैभव में जन-जन भागीदार , आज जन-जन चौकीदार -विद्युत वरण महतो
    ????लोकसभा विजय कर मोदी सरकार फिर एक बार- दिनेश कुमार
    ????एकजुटता के साथ चुनावी समर में अपने प्रत्याशी को विजय बनाये-अमित कुमार
    ????विजय लक्ष्य हमारा, विद्युत महतो दोबारा -अमरजीत सिंह राजा

    भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा लोकसभा चुनाव के तैयारी हेतु एक बैठक बिस्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने की।बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद सह लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ,भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार उपस्थित हुए।

    सर्वप्रथम जमशेदपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के रूप में पुनः स्थापित होने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के द्वारा सांसद विद्युत वरण महतो का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

    बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद सह प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के काम से देश की जनता हर्षित हैं। आज प्रत्येक घर में मोदी जी के नाम के चरचे हैं। प्रत्येक व्यक्ति देश को प्रधान चौकीदार के हाथों सुरक्षित महसूस कर रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुलंद इरादों से आज भारत का गौरव बढ़ता ही जा रहा हैं। आज़ादी के पश्चात पाकिस्तान के क्रुरनीति एवं आतंकवाद को यदि किसी सरकार ने करारा जवाब दिया हैं तो वह मोदी सरकार ने दिया हैं। पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर एयर स्ट्राइक अब तो स्पेस स्ट्राइक भी होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी सिद्धान्तों की पार्टी हैं और हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और विपक्षी पार्टी के लिए परिवार । हम राष्ट्रवाद को लेकर चलते है और वो परिवारवाद को। चुनावी शंखनाद करते हुए विद्युत महतो ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच लेजाने का आह्वान किया।

    भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने फिर से सांसद विद्युत वरण महतो पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया है ।अब चुनाव की घोषणा के बाद प्रचार प्रसार के लिए बहुत कम समय बचा है। अब युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वो प्रत्येक घर तक पहुंच कर संवाद स्थापित कर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित कराने का काम करें। प्रत्येक सीट पर मिली जीत कार्यकर्ताओं की जीत होती है। आज विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रियता और काम से घबराएं हुए हैं जहां एक ओर भाजपा ने देश और प्रदेश में लगभग प्रत्याशी उतार दिए हैं तो वहीं विपक्षी दल आज भी चेहरा तलाश रहे हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने केंद्र में मजबूत सरकार के गठन के लिए लोकसभा क्षेत्रों के सभी कार्यकर्ता को पूर्ण मनोभाव से अपने पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कार्य करने का निर्देश दिया। सभी मंडलों में नमो युवा चौपाल लगा कर अपनी सरकार की उपलब्धियों को बख़्यान करने का आह्वान किया गया। प्रत्येक मंडल में 25 युवा चौपाल लगाने का निर्णय आज बैठक में लिया गया। अमित ने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा मतदाताओं से आग्रह किया कि वें जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली मौकापरस्त ताकतों को परास्त कर इस बार फिर से भाजपा को चुनें और नए भारत के निर्माण में अपनी सहभगयिता निभाये।

    भाजयुमो जमशेदपुर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा नरेंद्र मोदी एक ऐसा व्यक्तित्व है जिसके साथ समूचा विश्व कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। नरेंद्र मोदी एक ऐसा प्रधान सेवक है जिसने पिछले पाँच वर्षों में देश के नागरिकों को नई उम्मीद दी व उनकी आशाओं पर खरा उतरने का काम किया है। हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तन-मन से अपने अपने क्षेत्र में अपने सांसद के लिए काम करेंगे और पुनः उनको सांसद की गद्दी पर विराजमान करेंगे। राजा ने कहा कि पूरे जमशेदपुर अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा सभी 28 मंडलों में 500 से अधिक नमो युवा चौपाल करने का निर्णय लिया गया हैं। कल से प्रारंभ होकर यह चौपाल 31 मार्च तक चलेगी। अबकी बार 400 पार, फिर से मोदी सरकार, विद्युत महतो फिर एक बार, के संकल्प को साथ हमलोग चुनावी समर में उतरने जा रहे हैं।

    बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी स्वप्निल सिंह, कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह,पप्पू सिंह सूर्यवंशी, गौतम प्रसाद, उमेश पांडेय, प्रदीप मुखर्जी, जिला भाजयुमों से सुखदेव सिंह सुक्खु, शशि यादव, आशुतोष दास, सतीश सिंह, प्रेमचंद भगत, रंजीत पांडेय, मोहित शाह, अशोक सिंह, बंटी सिंह, अमित अग्रवाल,कुमार सौरभ, इंदरजीत सिंह, उत्तम चौधरी, मोंटी अग्रवाल,कौस्तभ राय,मुकेश शर्मा, बिकाश प्रसाद, उमा शंकर मंडल, सुनील गोराई, नवजोत सोहल, मोहित पांडेय, रत्नेश सिंह, सहित तमाम पदाधिकारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षगण उपस्थित थे।

    उपरोक्त जानकारी भाजयुमों जिला मीडिया प्रभारी कुमार सौरभ ने मीडिया को दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में छापेमारी, कैदियों के बीच मचा हड़कंप.
    Next Article मैं भी चौकीदार मुहिम में पीएम मोदी का लाईव संबोधन सुनने तुलसी भवन में उमड़ी भीड़

    Related Posts

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    May 24, 2025

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    May 24, 2025

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    May 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    टाटा स्टील कर्मी कैंसर पीड़ित कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    किशोरों में बढ़ रही हिंसक प्रवृत्ति गंभीर चुनौती : ललित गर्ग

    बड़वा गांव की हवेलियों में इतिहास की गूंज: ठाकुरों की गढ़ी से केसर तालाब तक

    ऑपरेशन सिंदूर पर उमर अब्दुल्ला, थरूर और ओवैसी का सरकार के साथ स्टैंड होना कई मायनों में महत्वपूर्ण

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    निजी नर्सिंग होम माफिया के कारण बंद होने के कगार पर आयुष्मान योजना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.