धनबाद. टुंडी प्रखंड के नावाटांड़ मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह से झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि टुंडी संघर्ष की धरती है। संघर्ष कर हमने राज लिया, लेकिन लोकतंत्र में हमें अपना अधिकार नहीं मिला है। लोकतंत्र में वोट बहुत बड़ा अधिकार है। ये अलग किस्म का चुनाव है। एक तरफ करोड़पति तो दूसरी अाेर गरीब किसान-मजदूर हैं। आपको तय करना है सरकार किसकी बनेगी।
ईवीएम पर शंका जाहिर कर वीवीपैट से मिलान की अपील की
हेमंत सोरेन ने ईवीएम पर शंका जाहिर करते हुए लोगों से वीवीपैट से मिलान करने की अपील की। साेरेन ने कहा कि रामगढ़ से केला वाला आया है। हड़िया-दारू की व्यवस्था कर सबको ठगेगा। इससे बचिएगा। महागठबंधन का मनमुटाव छोड़ भाजपा-आजसू को हराना है। इधर, जगरनाथ महताे के पक्ष में झाविमाे-झामुमाे समर्थकाें ने महुदा बाजार से बाइक रैली निकाली।

