उत्तम कुमार मुनि
नाला(जामताड़ा)-— ईद- उल- फितर (बकरीद ) पर्व को लेकर नाला थाना में शांति- समिति की बैठक बीडीओ सह सीओ सुनील कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में हुई | बैठक के दौरान भावी पर्व की सफल क्रियान्यवयन को लेकर सबों ने अपना- अपना विचार व्यक्त किया | इस क्रम में बीडीओ सह सीओ सुनील कुमार प्रजापति ने सभी वर्ग सम्प्रदाय से बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की | थाना प्रभारी सुर्यजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि छोटे- मोटे घरेलु विवाद को लेकर लोग थाना पुलिस करते हैं जिसमें दोनों पक्षों को परेशानी झेलनी पड़ती है | उन्होंने कहा कि इस प्रकार के छोटे- मोटे मामले को ग्राम व पंचायत स्तर पर ही सुलह कर लेना बेहतर होगा |कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच जितना मधुर संबंध होगा ,समाज में अपराधीक गतिविधि पर पूर्ण रूप से विराम लग जाएगा | कहा जनता के पूर्ण सहयोग से समाज में तमाम कुरितियों पर भी विराम लग जाएगा | उन्होंने यह भी कहा कि अपनी समस्याओं को लेकर कोई भी पब्लिक नि:संकोच व निर्भय होकर अपनी समस्याओं को थाना पर रख सकते हैं |निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त को सभी मस्जिदों में निर्धारित समयानुसार बकरीद की नमाज अदा कराई जाएगी | वहीं सभी मस्जिदों में विधि- व्यवस्था हेतु पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी | विदित हो कि क्षेत्र के बमुनडिहा ,नाला ,सुल्तानपुर ,टेशजुड़िया ,कास्ता ,सहरजोड़िया ,खैरा ,चिचुड़बील आदि सभी मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी |आज के इस बैठक में अंचलाधीकारी सुनील कुमार प्रजापति ,पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद ,थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ,समर माजि ,पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली ,जितेन राउत ,जनार्दन भंडारी,गुणधर मंडल ,जदयु नेता सुनील राय ,पंकज झा ,बोमनाथ मंडल,आशिष बनर्जी ,महेश कपुर ,मो० शरीफ,मो० समीद , अखिलेश प्रसाद सिंह,प्रथम कुमार खाँ,मुखिया अंबिका हेम्ब्रम ,मुखिया नमीता बास्की ,राजा मुर्मू ,गौर घोष,विजय कुमार सिंह ,गणेश चन्द्र मित्रा ,बहादुर मित्र ,एसआई संजय कुमार साव ,एएसआई सुधीर कुमार मेहता ,श्रीकांत यादव,सहित अन्य गणमान्य लोग व पदाधिकारी मौजुद थे |
फोटो— नाला थाना में आयोजित पुलिस- पब्लिक समन्वय समिति की बैठक में मौजुद बीडीओ सह सीओ पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग |