प्रियंका को मिले कमान तो आएगी कांग्रेस में नई जान
वोरा या शिंदे नहीं बल्कि अगर पार्टी में नई जान फूंकनी है तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपनी होगी। इसकी वजह उनकी स्वीकार्यता और बेदाग छवि से लेकर नेतृत्व क्षमता है। प्रियंका गांधी अपनी क्षमता का प्रदर्शन पहले भी कर चुकी है और दबी जुबान से हमेशा ही उनको अध्यक्ष पद देने की बात भी होती रही है। पार्टी कार्यकर्ता भी दिल से प्रियंका की इज्जत करता है और उनके नेतृत्व में आगे बढ़ना और चलना चाहता है। अगर प्रियंका को कमान मिल जाए तो पार्टी में नई जान फूंकी जा सकती है