उत्तम कुमार मुनि
नाला(जामताड़ा)— बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में एक समारोह का आयोजन कर वर्ष 2019-20 के प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत लाभुकों को विधिवत रूप से स्वीकृति – पत्र प्रदान की गई | समारोह में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ,बीस सुत्री अध्यक्ष संतोष कुमार भोक्ता ,जिला उपाध्यक्ष संतन मिश्रा,उप प्रमुख प्रतिनिधि समर माजि ,प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार सिंह ,बीस सुत्री सदस्य मधुसुदन दत्ता ,पंचायत सचिव विनय कांत झा ,कृष्ण पद पातर ,बीपीओ प्रदीप कुमार टोप्पो सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से स्वीकृति – पत्र प्रदान की | विदित हो कि समारोह के दौरान कुल 35 लाभुकों को स्वीकृति- पत्र प्रदान की गई | बीडीओ श्री प्रजापति ने संबंधीत लाभुकों को निर्धारित समय सीमा के अनुसार आवास निर्माण कार्य पुरा करने की बात कही |