Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने का दुस्साहस ना करें स्कूल प्रबंधन : अंकित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने का दुस्साहस ना करें स्कूल प्रबंधन : अंकित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने का दुस्साहस ना करें स्कूल प्रबंधन : अंकित

    जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल में प्राइमरी कक्षा के सिख छात्र की पगड़ी उतारने के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। भाजपा प्रवक्ता ने स्कूल प्रबंधन पर धार्मिक भावनाएँ आहत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिख समाज के गौरवपूर्ण इतिहास से शायद केरला समाजम स्कूल प्रबंधन अनभिज्ञ है। स्कूली टीचरों को धार्मिक स्वतंत्रता में अवरोध उतपन्न करने का कोई अधिकार नहीं है। कहा कि क्वालिटी एजुकेशन का दावा करने वाली स्कूल “सिख समाज” के पराक्रमी और अद्वितीय योगदान वाले इतिहास को कैसे भुला सकती है। अंकित ने कहा कि स्कूली टीचरों में धार्मिक विषयों की जानकारी का अभाव ही ऐसे घटनाओं को जन्म देता है। भाजपा जिला प्रवक्ता ने इस घटना पर जिला प्रशासन से कड़ी कार्यवाई की माँग किया। कहा की जमशेदपुर के निज़ी स्कूल संविधान और क़ानून की अवमानना कर रहे हैं। बीते एक वर्ष में निज़ी स्कूलों में हिन्दू संस्कृति और मान्यताओं पर रोक लगाने सम्बंधित कई मामले प्रकाश में आये हैं। प्रशासनिक स्तर पर उचित कार्यवाई के अभाव से ही लगातार ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। कहा कि बीते वर्ष ही साकची स्थित प्रमुख अंग्रेज़ी माध्यम निज़ी स्कूलों में माथे पर तिलक लगाने और हाथों में मेहँदी लगाकर स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया था एवं अनुशासनात्मक कार्यवाई कर सस्पेंड किया गया था। भाजपा जिला प्रवक्ता ने कहा कि निज़ी स्कूलों में अनुशासन के नाम पर धार्मिक स्वतंत्रता और संस्कृति को नष्ट किये जा रहे हैं जिसपर कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर आई टी मंडल चुनावी कार्यालय में शक्ति केंद्र और बूथ अध्यक्ष की बैठक सम्पन्न
    Next Article कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में जमशेदपुर से अशोक चौधरी का नाम

    Related Posts

    फर्जी एडमिशन से आदिवासी–दलित विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन: अमित अग्रवाल

    December 9, 2025

    चांडिल में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिट्टी फैलने से लगा जाम

    December 9, 2025

    मरने के बाद पुलिस आएगी क्या?” पीड़िता की डीएसपी को गुहार, थाना 100 गज दूर फिर भी नहीं मिली मदद

    December 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फर्जी एडमिशन से आदिवासी–दलित विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन: अमित अग्रवाल

    चांडिल में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिट्टी फैलने से लगा जाम

    मरने के बाद पुलिस आएगी क्या?” पीड़िता की डीएसपी को गुहार, थाना 100 गज दूर फिर भी नहीं मिली मदद

    होटल में बिल भुगतान को लेकर मारपीट, 15 से अधिक घायल!

    रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से 23 किलोग्राम गांजा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

    सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर

    शादी का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से 5 लाख रुपए देने का किया था मांग

    नीतिगत असफलताओं, नियामकीय ढिलाई और बाजार के असंतुलित ढांचे का परिणाम है इंडिगो संकट

    खेलों में भागीदारी भी आवश्यक है

    कैंपस प्लेसमेंट में धांधलीः नैतिकता और छात्र हितों का हनन – ललित गर्ग –

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.