उत्तम कुमार मुनि
संवाददाता,नाला(जामताड़ा)— बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के जाबरदहा गाँव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली | सुचना मिलते ही बिन्दापाथर पुलिस पहूँचकर शव को अपने कब्जे में लिया | मृतक की पहचान जाबरदहा निवासी निशापति टुडू(55)के नाम से शिनाख्त की गई |थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि मृतक ने निमबेड़ा करंज बगान में करंज के पेड़ से फंदा लगाकर आत्म हत्या की है | परिजनों के मुताबिक मृतक मानसीक रूप से विक्षिप्त था उन्होंने इसके पूर्व भी आत्म हत्या का प्रयास किया था | विदित हो कि मृतक के बेटे के लिखीत बयान पर युडी मामला दर्ज करते हुए शव को पोष्टमार्टम हेतु जामताड़ा भेज दिया |घटना का स्थल निरीक्षण पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद ने भी किया |

