जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बहुत जल्द डोर-टू- डोर कचरा* *उठाओ सेवा प्रारंभ की जाएगी
*बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विशेष पदाधिकारी ने सभी* *नगर प्रबंधक के साथ की बैठक*
*चुप्पी तोड़ो- स्वस्थ रहो अभियान के तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति* *द्वारा स्थानीय स्कूलों में छात्राओं के बीच चलाया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम*
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कमांड एरिया में बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विशेष पदाधिकारी ने आज सभी नगर प्रबंधक के साथ गहन विचार-विमर्श किया। सीमित संसाधनों से कैसे लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराया जा सकता है इस पर मंथन किया गया। बरसात के पूर्व नालियों की सफाई के साथ डोर-टू- डोर कचरा उठाने हेतु रणनीति बनाई गईI जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति प्रबंधन द्वारा बहुत जल्द डोर-टू-डोर कचरा उठाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, इससे लोगों को जहां घर से निकलने वाले कचरा को यत्र तत्र देखने से निजात मिलेगा वही साफ-सफाई पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया की झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा 1 माह तक चलाए जाने वाले चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो अभियान के तहत समिति द्वारा स्थानीय स्कूलों में पढ़ने वाली किशोरियों के बीच माहवारी के संबंध में समाज में फैले मिथक वह भ्रांतियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। गौरतलब है कि चुप रहो- स्वस्थ रहो अभियान की शुरुआत 28 मई को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिले में शुभारंभ किया गया। वहीं नागरिक सुविधा को लेकर श्री सरयू राय- माननीय मंत्री, खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, झारखंड सरकार द्वारा उपायुक्त- अमित कुमार सहित सभी संबंधित नगर निकाय के विशेष पदाधिकारी और जुस्को के प्रतिनिधियों के साथ परिसदन में पिछले दिनों बैठक किया गया थाI माननीय मंत्री श्री सरयू राय द्वारा बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश नगर निकाय के विशेष पदाधिकारियों को दिया गया था। इस क्रम में आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी ने बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर नगर प्रबंधकों के साथ