कृषि आशीर्वाद योजना के तहत लड्डू वितरण
10 अगस्त झारखंड के किसान भाइयों केलिए ऐतिहासिक दिन
झारखंड की धरती पर आज भारत के माननीय उपराष्ट्रपति नायडू जी, माननीय राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी एवं मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास जी के करकमलों द्वारा कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया। जिसका भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, बर्मामाइंस मण्डल ने आम जनमानस के बीच लड्डू वितरण कर हर्ष व्यक्त किया।
जेमको चौक पर संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय मुख्यमंत्री सह विधायक जी के प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, भाजयूमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा, बर्मामाइंस मंडल अध्य्क्ष दीपक झा, किसान मोर्चा के श्यामानंद चौधरी एवं अरविंद शर्मा उपस्तिथ हुए।
झारखंड के अन्नदाताओं को सम्मान देते हुए आज पैतीस लाख किसान भाइयों के खातों में डी बी टी के माध्यम से तीन हज़ार करोड़ की राशि भेजी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री रघुबर दास के द्वारा किसानों को स्वाभिमान का जीवन देने का प्रयास आज सार्थक हो पाया।
लड्डू वितरण के कार्यक्रम में मोर्चा के मंडल अध्य्क्ष देबान्द सिंह,अमन मिश्रा,जोगिंदर सिंह, सागर गुप्ता संजय शर्मा परमजीत सिंह,एवं अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।