Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंबोडिया : इमारत गिरी, 36 की मौत, कई घायल, राहत की घोषणा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कंबोडिया : इमारत गिरी, 36 की मौत, कई घायल, राहत की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केप (कंबोडिया). कंबोडिया के नोम पेन्ह के तटीय शहर केप में एक इमारत गिरने से 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं, वहीं 23 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. सरकार ने पीडि़तों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री हुन सेन ने रविवार 5 जनवरी की रात को इस घटना की जानकारी दी.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोम पेन्ह के दक्षिण में 150 किलोमिटर दूर तटीय शहर केप में शुक्रवार दोपहर को सात मंजिला इमारत ढह गई थी. 43 घंटों तक चला राहत और बचाव कार्य सुबह 11.35 बजे (स्थानीय समय अनुसार) खत्म हुआ. प्रधानमंत्री हुन सेन ने पत्रकारों से बात करते हुए इन आंकड़ों की पुष्टि की और कहा कि इमारत के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने आगे कहा कि चूंकि यह एक दुर्घटना थी, इसलिए प्रांतीय गवर्नर अपने पद पर बने रहेंगे.कंबोडिया के नेता ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 50 हजार डॉलर का भुगतान किया जाएगा, इसके अतिरिक्त अंतिम संस्कार में आने वाली लागत की भी भरपाई की जाएगी. वहीं घायलों को सरकार की तरफ से 10 हजार डॉलर देने की बात कही गई है.उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि अब अंत में कोई व्यक्ति घटनास्थल से जीवित निकलता है तो उसे 20 हजार डॉलर का मुआवजा दिया जाएगा. शुरुआत में ऐसा बताया जा रहा था कि निर्माणाधीन इमारत में घटना के वक्त 30 से 40 लोग काम कर रहे थे. हालांकि, अब तक जो मिले हैं उनका आंकड़ा 59 पहुंच गया है. 23 जिंदा बचे लोगों में से 15 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान को उपदेश देने के बजाए अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए
    Next Article स्विस बैंक में पैसा रखने वाले भारतीयों को झटका, 3500 भारतीयों को नोटिस

    Related Posts

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    February 8, 2026

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    February 7, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा–पश्चिम बंगाल पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

    नाम वापसी व प्रतीक आवंटन के बाद चुनाव कार्यक्रम की जानकारी, जिला प्रशासन ने की प्रेस वार्ता

    जुगसलाई नगर निकाय चुनाव: 22 वार्डों में 5 निर्विरोध, पिता-बेटी की एक साथ जीत बनी चर्चा का विषय

    जनता को बरगलाने की कोशिश, पर सच्चाई सब जानते हैं : नीलूफर हुसैन

    बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.