Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनआरसी को जोड़ दिया जाता है वोटबैंक से
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    एनआरसी को जोड़ दिया जाता है वोटबैंक से

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनआरसी को जोड़ दिया जाता है वोटबैंक से
    एनआरसी का मुद्दा सुर्खियों में है। इसी बीच झारखंड के मुख्य मंत्री रघुवर दास ने भी कहा है कि झारखंड में एनआरसी लागू किया जाएगा। हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के दौरे पर फिर कहा कि देश से सभी घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा। देश में जब भी घुसपैठियों की बात आती है, उसे सीधे वोट बैंक से जोड़ दिया जाता है और इसी आधार पर इसका समर्थन और विरोध होने लगता है. भारतीय जनता पार्टी देश की इकलौती पार्टी है जो खुले तौर पर घुसपैठिये का विरोध करती है. इसके साथ शिवसेना का नाम भी जोड़ा जाना चाहिए. इन देानों ही राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार का यह एक मुद्दा रहता है. शिवसेना को इस सूची में सशर्त इसलिये शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि उनके हिंदी प्रदेश के लोग भी मुंबई, महाराष्ट्र में घुसपैठिये ही हैं. भाजपा की ओर से लगातार कहा जाता रहा है कि सत्ता में आने के बाद देश से सभी घुसपैठियों को बाहर कर दिया जाएगा. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार के दौरान कई बार कहते सुने गये हैं कि देश से घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा. वे यह भी कहते थे कि सत्ता में आने पर कश्मीर से धारा 370 को हटाया जाएगा. किसी को लगा नहीं था कि दोबारा सत्ता में आने के इतना जल्द कश्मीर से धारा 370 हटा दिया जाएगा. अब इसी कारण देश में एनआरसी को लेकर लोग गंभीर हो गये हैं. लोगों को लगने लगा है कि एनआरसी लागू कर कम से कम तमाम घुसपैठियों को चिन्हित तो किया ही जा सकता है. इनको देश से बाहर निकाला जाना संभव इसलिये प्रतीत नहीं होता क्योंकि खासकर बंग्लादेश पहले ही कह चुका है कि वह ऐसे लोगों को अपने यहां वापस नहीं लेगा. यदि बंग्लादेश उनको स्वीकारेगा नहीं तो फिर उन लोगों का क्या होगा यह एक बड़ा सवाल जरूर है. लेकिन इस समय तो वैसे लोगों को चिन्हित किया जाना जरूरी है.
    लगे हाथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भी बोलने लगे हैं कि भारत में मुसलमानों को सताया जा रहा है. उनको असम से भगाया जा रहा है. इमरान खान इस समय पूरी दुनिया में मुसलमान-मुसलमान का जाप कर रहे हैं, लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है. घुसपैठ केवल भारत का ही नहीं दुनिया के कई देशों के लिये गंभीर संकट बन चुका है. घुसपैठ के कारण कई देशों का डेमोग्राफ तेजी से बदल गया है. असम के बारे में भी कहा जाता है कि घुसपैठ के कारण वहां के 30 जिलों में 9 में मुसलमान देखते-देखते बहुसंख्यक हो गये हैं. साल 1985 से एनआरसी का मामला लटकाकर रखा गया है. अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इसमें तेजी आई है. हम आखिर कबतक अपने प्रशासनिक निर्णयों के लिये सुप्रीम कोर्ट का मुंह देखते रहेंगे? क्या हमें इस तरह के फैसले प्रशासनिक स्तर पर ही नहीं ले लेने चाहिए? लेकिन इसके लिये जो इच्छाशक्ति चाहिए शायद उसका अभाव है. इसी के कारण हालात हाथ से निकलते जाते हैं.
    जय प्रकाश राय
    संपादक
    चमकता आईना जमशेदपुर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article स्पेस सुपरपावर बनने का हौंसला

    Related Posts

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    December 13, 2025

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    December 13, 2025

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    December 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

    लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत में मिला त्वरित न्याय, मोटर वाहन दुर्घटना केस में दो पीड़ितों को मिला एक करोड़ 80 लाख का चेक ।

    सोना देवी विश्वविद्यालय में “इग्नाइट 2025” का भव्य समापन, खेल भावना व सांस्कृतिक उल्लास का संगम

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    जिला शिक्षा कार्यालय में 88 ब्लॉक टॉपर्स को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.